
बच्चों के मध्य बाल संरक्षण के विषयों से संबंधित पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
आरा। यशोदा कन्या मध्य विद्यालय अबरपुल आरा भोजपुर में बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग पटना एवं जिला पदाधिकारी भोजपुर के निदेशानुसार बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग पटना के सदस्यों जिला बाल संरक्षण इकाई भोजपुर के पदाधिकारीयो एवं कर्मियों एवं चाइल्ड हेल्पलाइन भोजपुर के कर्मियों द्वारा बाल संरक्षण सप्ताह 14 नवंबर 2024 से 20 नवंबर 2024 तक का आयोजन करवाया गया जिसमें बच्चों के मध्य बाल संरक्षण के विषयों से संबंधित पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया एवं इस क्षेत्र में अच्छा करने वाले बच्चों के मध्य पुरस्कार का वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

इस दौरान बच्चों को बाल अधिकारों एवं नियमों की जानकारी दी गई साथ ही उनका उत्साह वर्धन किया गया।इसके साथ ही भोजपुर रेड क्रॉस बिल्डिंग स्थित विशिष्ट दतक ग्रहण संस्थान आरा का निरीक्षण भी किया गया।निरीक्षण मे वहां का विधि ब्यवस्था सही पाया गया।
इस मौके पर बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य राकेश कुमार सिंह, शीला पंडित, डॉ ज्योति कुमारी तथा जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक आलोक कुमार गौतम एवं रविशंकर वर्मा, बाल संरक्षण पदाधिकारी, विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक गण, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं जिला बाल संरक्षण इकाई भोजपुर के कर्मी मौजूद रहे।




