A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशकृषिटेक्नोलॉजीताज़ा खबरमनोरंजन
Trending

दिव्यांग छात्र छात्रवृत्ति योजना के लिए करें ऑनलाइन आवेदन , ये है लास्ट डेट 

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

‘ दिव्यांग छात्र छात्रवृत्ति योजना के लिए करें ऑनलाइन आवेदन , ये है लास्ट डेट

 

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी रोहित कुमार ने बताया है कि ऐसे निःशक्त व्यक्ति , दिव्यांग छात्र – छात्राएं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग , सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के माध्यम पोषित प्री – मैट्रिक , पोस्ट मैट्रिक एवं टॉप क्लास छात्रवृत्ति दिव्यांग विधार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना शैक्षणिक 2024-25 के लिए आन – लाइन आवेदन – पत्र वेबसाइट www.scholarships.gov.in पर आमंत्रित हैं । उन्होंने बताया कि प्री – मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 31 अगस्त 2024 और पोस्ट मैट्रिक एवं टॉप क्लास छात्रवृत्ति के लिए 31 अक्टूबर 2024 तक आवेदन किये जा सकते हैं । अधिक जानकारी विकास भवन स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में प्राप्त की जा सकती है । विस्तृत दिशा निर्देश दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश की वेबसाइट disabilityaffairs.gov.in पर उपलब्ध है एवं भारत सरकार की इस योजना से सम्बन्धित जानकारी निदेशालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग , उत्तर प्रदेश लखनऊ के हेल्पलाइन नंबर 18001801995 से भी प्राप्त की जा सकती है ।

Back to top button
error: Content is protected !!