A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसिकर

7 दिसम्बर को मनाया जायेगा सशस्त्र सेना झण्डा दिवस

process aws2सीकर. 7 दिसम्बर को सम्पूर्ण भारत में सशस्त्र सेनाओं द्वारा देश की रक्षा में सीमाओं को सुरक्षित रखते हुए किए गए बलिदानों एवं पराक्रम के सम्मान में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया जाएगा। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाने का मुख्य लक्ष्य सामान्य जन को सशस्त्र सेनाओं के प्रति सम्मान देने एवं भावनात्मक रूप से जोड़ने के साथ-साथ मुक्त हस्त से दान, आर्थिक सहयोग देने के लिए प्रेरित करना है तथा दानराशि नकद, चैक, डीडी, सलंग्न क्यू आर कोड के माध्यम से दिया जा सकता है।

इस वर्ष 6 दिसम्बर 2024 को प्रातः 7:30 बजे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, सीकर प्रांगण से एक साईकिल एवं पैदल रैली निकाली जायेगी जिसमें स्थानीय पूर्व सैनिक,एन.सी.सी केडेट्स. स्कूलों, महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के व्यापक भागीदारी के साथ ‘सशस्त्र सेना झण्डा दिवस जागरूकता रैली’ का आयोजन किया जाएगा। कर्नल ब्रिजेन्द्र सिंह महला, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सीकर ने आमजन से अपील की है कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 7 दिसम्बर को जिले की समस्त शिक्षण संस्थाओं में भी सशस्त्र सेना झण्डा दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाए।

Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!