A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

सुकरौली नेहरू इंटर कालेज में माध्यमिक शिक्षक संघ ने भगवान परशुराम जयंती मनाई

कुशीनगर सुकरौली, नगर  के नेहरू इंटर कालेज में शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार, शिक्षकों व बच्चों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन किया। डॉ. त्रिगुणानंद मणि, संतोष कुमार दूबे, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, मनोज कुमार शाही आदि शिक्षकों ने भगवान परशुराम के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। उसके बाद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षकों ने पुरस्कृत किया। बच्चों में मिष्ठान् वितरण भी किया गया। इस दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे, शम्भूनाथ गुप्ता, गजेंद्र प्रताप सिंह, लक्ष्मी मिश्र, विश्वदीपक मिश्र, करूणेश श्रीवास्तव, आदि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!