A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

कॉलेज की शरारतों और प्रोफेसर की डाँट ने जीवन में बहुत सी सीख दी-डा जी. एस. बाजवा

श्री गुरु नानक खालसा पीजी. कॉलेज श्रीगंगानगर में 19 मई 2019 को एल्यूमिनी मीट 2024 उल्लासपूर्वक संपन्न हुई

पंजाब के हर जिले में खालसा

कॉलेज के विद्यार्थी हैं–बराड़

श्रीगंगानगर।(राकेश घिंटाला)FB IMG 1716253751553 FB IMG 1716253745645श्री गुरु नानक खालसा पीजी. कॉलेज श्रीगंगानगर में 19 मई 2019 को एल्यूमिनी मीट 2024 उल्लासपूर्वक संपन्न हुई। प्राचार्य डा. इकबाल सिंह गोदारा ने बताया कि समारोह में 350 एल्यूमनी सहित कुल 450 अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरवीर सिंह बराड़ विधायक सादुलशहर थे । कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रो हरजिंदर सिंह के मार्गदर्शन शब्द कीर्तन किया गया। तत्पश्चात् अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गय । मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यार्थी ही संस्था की पहचान होते हैं, पंजाब के हर जिले में खालसा कॉलेज के विद्यार्थी हैं, कभी भी किसी कार्यक्रम के अनुसार पंजाब में जाना होता हैं और खालसा कॉलेज के पढ़े हुए विद्यार्थी में पूरे भारत में विभिन्न पदों पर मिलते हैं तो गर्व से सीना चौड़ा हो जाते है कि हम उस खालसा कॉलेज से जुड़े हुए हैं।

कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी व पंजाबी फ़नकार परमजीत सिंह पम्मी ने अपनी प्रस्तुति दी। महाविद्यालय के ही एल्यूमनी डा जी. एस. बाजवा व्याख्याता राजकीय महाविद्यालय ने अपने कॉलेज के दिनों की यादों को ताजा करते हुए कहा कि कॉलेज की शरारतों और प्रोफेसर की डाँट ने जीवन में बहुत सी सीख दी है। उन्होंने खालसा कॉलेज में शिक्षा के स्तर का ज़िक्र करते हुए कहा कि खालसा कॉलेज के पहले मेडिकल क्लास के बैच से सभी विद्यार्थी एम बी बी एस मेडिकल के लिए सेलेक्ट हुए थे।

वक्ता प्राचार्य राम सिंह संघा ने कहा कि पंजाब में फिशरीज डिपार्टमेंट की स्थापना में खालसा कॉलेज के विद्यार्थियों का बड़ा योगदान है, आज भी पंजाब यूनिवर्सिटी के प्राणी विज्ञान विभाग में खालसा कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी का योगदान है।

कार्यक्रम संयोजक डा. राजेंद्र बराड़ ने बताया समारोह में सभी अतिथियों को म्यूजिकल चेयर, पासिंग दा पार्सल गेम खिलाये गये। कार्यक्रम के अंत में मिस एल्यूमनी तमन्ना व मिस्टर एल्यूमनी जशनदीप सिंह रहे। सभी खेलों के विजेताओं को, पूर्व विद्यार्थियों को व अतिथियों को सम्मान प्रतीक प्रदान सम्मानित किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम में पूर्व छात्रों द्वारा अपनी पुरानी यादों को ताज़ा किया गया,और कॉलेज प्रांगण में भ्रमण कर सभी डिपार्टमेंट फोटो क्लिक करवाये गये।

संधु ब्रदर्स के नाम से मशहूर फनकार अमरिंदर सिंह संधू व जुझार सिंह संधू ने भी प्रस्तुति दी। लोकवादक व गायक सत्रिलोक सिंह बराड द्वारा भी मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डा इकबाल सिंह गोदारा ने समस्त अतिथियों का धन्यवाद किया।

Back to top button
error: Content is protected !!