A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

सात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में केस

सात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में केस

लालगंज, प्रतापगढ़। पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना में लालगंज पुलिस ने सात आरोपियो के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा तथा घर में घुसकर मारपीट व आगजनी समेत कई गंभीर धाराओ मे केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के कालूराम का पुरवा खजुरी निवासी बाबू लाल पाल की पुत्री ममता की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार की देर रात हुई मारपीट की घटना में गांव के बृजेश की पत्नी उर्मिला, पुत्र निखिल, अंकित, रामफेर के पुत्र राम अभिलाष, नया का पुरवा बेलहा के बाबू लाल के पुत्र विपिन यादव, करन यादव तथा हिरऊ का पुरव बेलहा निवासी काशी के पुत्र अनिल के खिलाफ रंजिशन लाठी डंडे व कुल्हाडी, सरिया से पीडिता के घर जानलेवा हमले के तहत मारपीट व आगजनी को लेकर पुलिस ने गुरूवार को गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना में पीडिता के परिवार की घायल महिलाओं का गंभीर दशा में प्रयागराज मेडिकल कालेज में इलाज जारी है। इस बीच आरोप है कि बुधवार की दोपहर लगभग एक बजे आरोपियों ने पीड़िता के घर में आगजनी की वारदात अंजाम दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

Back to top button
error: Content is protected !!