A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

ज्येष्ठ के तीसरे मंगल पर बजरंगबली के जयकारों से गूंजी रही अयोध्या, हनुमानगढ़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब*

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

*ज्येष्ठ के तीसरे मंगल पर बजरंगबली के जयकारों से गूंजी रही अयोध्या, हनुमानगढ़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब*
IMG 20240612 WA0011 1
अयोध्या जिले की हनुमानगढ़ी में ज्येष्ठ मास के तीसरे मंगल पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बजरंगबली की प्रधानतम पीठ जयकारों से गूंज उठी।
ज्येष्ठ माह के तीसरे और आखिरी मंगलवार को बजरंगबली के प्रति आस्था उमड़ी।
बजरंगबली की प्रधानतम पीठ हनुमानगढ़ी पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
सुबह से ही भक्त उमड़े तो दिन चढ़ने के साथ भक्ति का रंग मार्गों पर भी प्रवाहित हुआ। हनुमानगढ़ी में सुबह चार बजे से ही बजरंगबली के जयकारे गूंजने लगे। फूलों से सजे हनुमंतलला की दिव्य छवि के दर्शन कर भक्त निहाल होते रहे।
हनुमानगढ़ी के निकास द्वार पर निर्माण कार्य के चलते प्रवेश द्वार से ही श्रद्धालुओं को प्रवेश कराया जा रहा है, इसी रास्ते से भक्त वापस भी लौट रहे हैं।
छोटे-छोटे ब्लॉक में श्रद्धालुओं को दर्शन कराया जा रहा है। ज्येष्ठ माह के मंगल पर शहर में जगह-जगह भंडारे भी सजे हैं। इनमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा है।

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!