A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

अपराध नियंत्रण अभियान के तहत तमंचे व बम के साथ धराये आरोपी, गये जेल

अपराध नियंत्रण अभियान के तहत तमंचे व बम के साथ धराये आरोपी, गये जेल

IMG 20240705 WA0011 1

लालगंज कोतवाली पुलिस द्वारा हिरासत में लिये गये आरोपी
लालगंज, प्रतापगढ़। नवागत एसपी डा. अनिल कुमार के अपराध नियंत्रण अभियान में लालगंज कोतवाली पुलिस को अलग अलग तमंचे तथा अवैध बम बरामदगी की दोहरी सफलता हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव के निर्देशन में कोतवाली पुलिस की टीम शुक्रवार को क्षेत्र में गश्त पर निकली थी। दरोगा दीपक कुमार यादव फोर्स के साथ सुबह गश्त पर निकले थे। गोसांई का पुरवा अमावां के समीप एक बाग में संदिग्ध युवक पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस टीम ने आरोपी को दौड़ाकर धर दबोचा। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा तथा एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिसिया पूछताछ में आरोपी गोसांई का पुरवा अमावां निवासी रघुनंदन तिवारी के पुत्र उत्कर्ष तिवारी के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को दोपहर बाद जेल भेज दिया। वहीं दरोगा दीपक कुमार यादव की टीम ने शुक्रवार की सुबह एक आरोपी को अवैध देशी बम के साथ भी हिरासत में लेने में सफलता ली। पुलिस टीम ने वर्मा नगर चौराहे पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि बगल के सराय भागमानी के पास एक युवक संदिग्ध गतिविधियों में घूम रहा है। पुलिस टीम आननफानन में मौके पर पहुंची और युवक को पूछताछ के लिए पकड़ लिया। पकड़े जाने पर आरोपी युवक खरावां मजरे गौखाडी निवासी मो. जुल्फीकार का पुत्र मो. अरसद की तलाशी में पालीथिन में बंधा पांच देशी बम पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस ने मौके पर ही बरामद बमों को निष्क्रिय कराया। पुलिस ने आरोपी मो. अरसद के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 4/5 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!