
मुहर्रम को लेकर छत्तरगाछ पुलिस कैंप परिसर मे शांति समिति की बैठक आयोजित|

किशनगंज: पहाड़कट्टा थाना अंतर्गत छत्तरगाछ पुलिस कैंप मे मुहर्रम पर्व को लेकर शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर कैंप प्रभारी राजू कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तरगाछ मुखिया अबुल क़ासिम, भोटाथाना मुखिया मरगूब आलम, मुहर्रम कमिटी के सदस्यों ने भाग लिया। छत्तरगाछ कैंप प्रभारी राजू कुमार ने कहा हजरत इमाम हुसैन एवं उनके साथियों की सहादत की याद मे मनाए जाने वाला त्यौहार के मद्देनजर मुहर्रम को लेकर प्रशासन सजग है। किसी भी समस्या पर प्रशासन को सूचित करें। जनप्रतिनिधि एवं मुहर्रम कमिटी के सदस्यो ने आपसी सद्भाव के साथ मुहर्रम पर्व संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। मुहर्रम को लेकर चिन्हित जगहों पर गश्ती की जाएगी।
पोठिया प्रखंड अंतर्गत छत्तरगाछ: मुहर्रम को लेकर पुलिस कैंप परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कैंप प्रभारी राजू कुमार ने की। ताजिया जुलूस निकाले जाने वाले जगहों की जानकारी ली। कैंप प्रभारी ने कहा कि मुहर्रम आपसी भाईचारे के साथ शांति का पैगाम देने वाला पर्व है। इस पर्व को शांतिपूर्वक मनाने को लेकर जुलूस निकालने वाले कमेटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य है। प्रशासन के निर्देश का पालन करते हुए ताजिया तय मार्ग से ही ले जाना अनिवार्य होगा। कैंप प्रभारी राजू कुमार ने कमिटी के सदस्यो एवं जनप्रतिनिधि को कहा किशनगंज पुलिस अधीक्षक महोदय का निर्देश है के मुहर्रम मे कोई भी खिलाड़ी मरकरी खेल का उपयोग नहीं करेंगे क्यूंकि इससे अन्य लोगो के जख़्मी होने का खतरा बना रहता है जिससे देखने वाले लोग चोटिल हो जाते है. और कहा उपद्रव फैलाने वाले लोगों की सूचना पुलिस को दें। बिना लाइसेंस ताजिया बनाने की अनुमति नहीं होगी वही छत्तरगाछ एवं अन्य गाँव के जन प्रतिनधि ने कहा के छत्तरगाछ मे पूर्व से हर पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाता है हर धर्म के लोग मिलजुल कर त्यौहार मनाते है कभी कोई भेदभाव नहीं हुआ है गंगा-जमुना तहजीब हमेशा के तरह हमारे यहाँ कायम है कायम रहेगा। इस अवसर पर छत्तरगाछ मुखिया अबुल क़ासिम, छत्तरगाछ उप मुखिया रौनक अफ़रोज़, छत्तरगाछ सरपंच अज़हरुद्दीन, भोटाथाना मुखिया मरगूब आलम, भोटाथाना सरपंच रमज़ान अली, भोटाथाना समिति यमुना कुमार, भोटाथाना समाजसेवी मोहम्मद हाफ़िज़, कोल्था समिति फज़ले हक़, मुहर्रम कमिटी सचिव मोहम्मद नजीमुद्दिन, खानका क़र्बला कमिटी अध्यक्ष रौशन जमाल, कमिटी सदस्य मोहम्मद अज़मल, मोहमद हुसैन, मोहम्मद मसिबुल, मौलाना आफ़ताब अज़हर सिद्दीकी, शम्स जमाल उर्फ़ बिट्टू, नसीम, अब्दुल वाहिद, ज़हीर आलम, वसीम अकरम, अब्दुल मुन्तक़ीम,फरीद टेलर, गुड्डू टेलर, परवेज टेलर, सहित अन्य गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।








