A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

प्रमोद के जन्मदिन पर हवन पूजन, फल वितरण के साथ दीर्घायु की हुई कामना

बाबा घुइसरनाथ धाम समेत विभिन्न स्थानो पर हुआ हवन पूजन व सुन्दरकाण्ड का सामूहिक पाठ

प्रमोद के जन्मदिन पर हवन पूजन, फल वितरण के साथ दीर्घायु की हुई कामना

IMG 20240716 WA0012 1
लालगंज सीएचसी में सांसद प्रमोद के जन्मदिन पर मरीजों को फल वितरित करते समर्थक

IMG 20240716 WA0014लालगंज मे सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर जन्मदिन पर पूजन अर्चन करते समर्थक

IMG 20240716 WA0015बाबा घुइसरनाथ धाम में हवन पूजन करते कांग्रेसी

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी के जन्मदिन पर मंगलवार को कांग्रेसियों व समर्थकों ने बाबा घुइसरनाथ धाम समेत विभिन्न स्थानों पर हवन पूजन सुन्दरकाण्ड के सामूहिक पाठ व अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण करते हुए दीर्घायु होने की कामना की। रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र में प्रमोद तिवारी के जन्मदिन को लेकर पूरा दिन खुशनुमा माहौल मे देखा गया। पौराणिक स्थली बाबा घुइसरनाथ धाम में हवन पूजन तथा आरती के साथ समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने प्रमोद तिवारी के दीर्घायु होने को लेकर मत्था टेका। यहां कार्यक्रम का संयोजन ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू व प्रभात ओझा ने किया। लालगंज में क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैम्प कार्यालय पर आयोजन समिति द्वारा सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन हुआ। वहीं भगवान श्री सत्य नारायण की कथा को लेकर हवन पूजन व प्रसाद वितरण भी किया गया। संस्कृत विद्वान डॉ. शिवमूर्ति शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन कर राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के सुदीर्घ जीवन की भगवान से प्रार्थना की। कार्यक्रम का संयोजन संयोजक ज्ञानप्रकाश शुक्ल, ब्लाक प्रमुख अमित सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व विकास मिश्र ने किया। जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ता व समर्थक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज भी पहुंचे। यहां चिकित्साधीक्षक डा. अरविन्द गुप्ता की देखरेख में मरीजों व तीमारदारों को फल वितरित किया गया। इस मौके पर पप्पू तिवारी, बृजेश द्विवेदी, छोटे लाल सरोज, मोनू पाण्डेय, दिनेश सिंह, प्रीतेन्द्र ओझा, मुरलीधर तिवारी, अनिल त्रिपाठी महेश, धीरेन्द्र शुक्ला, आशुतोष शुक्ल आदि रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!