
श्रवण साहू,धमतरी। धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा खेलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है।इसी तारतम्य में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली द्वारा अलग अलग दो सटोरियों को सट्टा पट्टी सहित सट्टा लिखते कोतवाली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है।आरोपी साहिल खान पिता करीम खान उम्र 21 वर्ष साकिन रिसाईपारा विष्णु होटल के सामने धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी द्वारा बॉम्बे गैरेज के पास धमतरी में आम जगह पर लोगों को सट्टा पट्टी नामक जुआ अंकों में लिखकर रुपए पैसे की हार जीत की दांव लगाकर जुआ खिलाते हुए मौके पर पकड़े गए।जिनके पास से 19680/-रूपये नगदी,तीन नग विभिन्न अंकों के आगे पैसा लिखा हुआ, 01 नग डाट पेन नीला जप्त किया गया।
आरोपी देव रजिन्दर सिंह पिता स्व.दर्शन सिंह उम्र 60 वर्ष साकिन रिसाईपारा धोबी चौक धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी द्वाराद्वारा बॉम्बे गैरेज के पास धमतरी में आम जगह पर लोगों को सट्टा पट्टी नामक जुआ अंकों में लिखकर रुपए पैसे की हार जीत की दांव लगाकर जुआ खिलाते हुए मौके पर पकड़े गए।जिनके पास से 13420/-रूपये नगदी,दो नग विभिन्न अंकों के आगे पैसा लिखा हुआ, 01 नग डाट पेन नीला जप्त किया गया।
दोनों सटोरिये के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र.282,283/24 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 धारा 06 (क)जुआ एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।एवं दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली धमतरी निरी.राजेश मरई, उप निरीक्षक लक्ष्मीकांत शुक्ला, सउनि.नरेंद्र साहू, प्रआर. दीपक साहू, सौरभ पटेल आरक्षक मुकेश सिन्हा,चंदर जमदार, डायमंड यादव का विशेष योगदान रहा।







