A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरहरियाणा

शहर कालावाली में 27 और 28 जुलाई व 3 और 4 अगस्त को नये वोट बनाए जाएंगे

शहर कालावाली मे 27, 28 जुलाई शनिवार, रविवार एंव 3, 4 अगस्त को नए वोट बनाये जाएंगे।

लोकेशन कालावाली

रिपोर्टर इंद्रजीत

वोट बनाने वाले अधिकारी BLO जिन बूथों पर आपके परिवार ने 25 मई 2024 को सांसद के वोट डाले थे उसी बूथ पोलिंग स्टेसन पर प्रात 10 बजे से 4 बजे तक मौजूद रहेंगे।
जिस किसी के अभी तक वोट नहीं बने वो अपने वोट अवश्य बनवाएं।
जिनका जन्म वर्ष 2005 या इससे पहले का है या जिनकी आयु 1/6/2024 को अठारह वर्ष पूरी हो गई हो वो अपना वोट बनवा सकतें है।
या किसी के घर मे नई दुल्हन आई है तो उसका भी वोट बनवा सकतें है।

*अगर किसी वोटर की मृत्यु हो गई तो उसका म्रत्यु प्रमाण पत्र देकर उसका वोट जरूर कटवाए।*
*वोट बनवाने हेतु।*
*1. अपनी आधार कार्ड की फोटो कॉपी*
*2. जन्म प्रमाण या दशवी की कॉपी*
*3. अपने पिता माता, या पति का वोटर कार्ड कॉपी*
*4. फ़ोटो 2 पासपोर्ट साइज*
*5. अपना फैमिली आईडी कॉपी*
*6. अपने 2 फोन नंबर*
*फार्म, सभी डोकोमेंट्स पर खुद के साईं होंगे।*

*नोट:- किसी भी CSC सेंटर से ऑनलाइन भी करवा सकतें है।*

Back to top button
error: Content is protected !!