A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

*पीलीभीत जिले के गांव केशोपुर में तेल डालकर महिला ने खुद को लगाई आग, सास ससुर ने अस्पताल में कराया भर्ती*

पूरनपुर पीलीभीत अपडेट

घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव केशोपुर निवासी विमल की शादी तीन साल पहले पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पतावोझी नवदिया निवासी नत्थू लाल की पुत्री सुनीता देवी के साथ हुआ था। बताया जा रहा है कि महिला घर पर अकेली थी और उसके सास ससुर मजदूरी पर धान की रोपाई करने के लिए गए थे। महिला का पति ट्रक ड्राइवर है वह ट्रक लेकर गया हुआ था। इस दौरान महिला ने घर में रखा तेल खुद पर डालकर आग लगा ली यह देख लोगों में हड़कंप मच गया। किसी तरह आग को बुझाया गया पर जबतक महिला बुरी तरह से झुलस गई। जानकारी लगते ही महिला के सास ससुर घर पहुंचे और आग में झुलसी बहू को उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बरेली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!