
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.
शासन के निर्देशानुसार व जिला शिक्षा अधिकारी पीपी सिंह के मार्गदर्शन में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीठी में प्राचार्य भारत सिंह की उपस्थिति में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। वहीं रीठी के शासकीय कन्या हाई स्कूल में भी मां सरस्वती के चित्र में दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर विशेष पूजन-अर्चन कर गुरू पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य प्रभु नारायण दुबे, अशोक विश्वकर्मा, प्रमोद शिवने, नंदश्री जैन सहित छात्राएं उपस्थित रहीं। इसी तरह विकास खंड के शासकीय प्राथमिक शाला करिया पाथर में भी गुरू पूर्णिमा महोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
यहां शिक्षक मनोज पाल द्वारा गुरू पूर्णिमा पर्व पर प्रकाश डाला गया। वहीं अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों का पुष्प हार पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रभारी शहनाज़ बेगम, किरण परौहा सहित अन्य जन उपस्थित थे। वहीं गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम रीठी विकास खंड के दूरस्थ संचालित शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल नैगवां में अनोखे अंदाज में मनाया गया। यहां विद्यार्थियों ने सबसे पहले अपने गुरूओं का सम्मान किया इसके बाद अपनी माताओं का। इसके बाद विद्यालय में एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। विद्यालय के प्राचार्य विपिन तिवारी द्वारा बच्चों की माताओं को साड़ी भेंट कर बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने व स्कूल परिसर में लगाए गए एक पेड़ मां के नाम की सुरक्षा करने का आग्रह किया गया।

