A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

सांसद के साथ केंद्रीय मंत्री मिली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

सिद्धार्थनगर। सांसद जगदंबिका पाल के साथ आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन पदाधिकारियों ने मंगलवार को बाल विकास केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात की। शास्त्री भवन कार्यालय दिल्ली में मुलाकात के दौरान आंगनवाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को 22 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। उन्होंने मंत्री को बताया कि आंगनबाड़ी की स्थिति उत्तर प्रदेश में बहुत ही दयनीय है मात्र 6000 रुपये मानदेय पर काम करवाया जा रहा है। जबकि अन्य राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली,गोवा, पांडुचेरी आदि में सम्मान जनक मानदेय दिया जा रहा है। साथ ही प्रत्येक वर्ष 1000 रुपये की वृद्धि होती है। इसके अलावा अन्य कई समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। एसोसिएशन की प्रदेश मंत्री प्रभावती देवी ने बताया कि उनकी मांग पर केंद्रीय मंत्री ने बहुत ही गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करने वालों में आसमीन खातून प्रदेश प्रवक्ता, भानुमती सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, अन्नू सिंह, सबलू साहनी, अनूप सिंह, माधव सिंह तथा दीपू सोनी शामिल रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!