A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

स्कूली छात्रा से छेड़खानी के मामले में आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

IMG 20240725 WA0074

आरा: भोजपुर पुलिस को एक बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है जहां चौरी थाना अंतर्गत स्कूली छात्रा केक साथ छेड़खानी के मामले में पुलिस नेतृत्व कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।इस मामले को लेकर वादिनी के द्वारा थाने में एक कांड दर्ज कराया गया था जिसमें यह बताया गया था कि जब वह स्कूल से जा रही थी तभी उसके साथ एक व्यक्ति द्वारा बाइक से पीछा कर छेड़छाड़ किया जा रहा था। इसी सूचना का सत्यापन एवं अपराध कर्मी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष चौरी थाना ध्यक्ष विवेक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया एवं गठित विशेष टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के बहुआरा मंदिर के पास आरोपी के छुपे होने की सूचना के बाद घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी रजनीकांत कुमार उर्फ सोनू पिता हरिद्वार रजवार भीखमपुर थाना चोरी का निवासी बताया जा रहा है। इसकी जानकारी भोजपुर के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने दी।

Back to top button
error: Content is protected !!