

रिपोर्टर _सदानंद शर्मा बलिया /रसड़ा l मिर्जापुर (प्रधानपुर )गांव में 10 केवीए के जिस ट्रांसफॉर्मर से बिजली की आपूर्ति की जा रही है जो जल गया है जिससे आम जनमानस का जीवन त्रस्त हो गया है। बहुत प्रयास करने के बाद बृहस्पतिवार को लगाया गया और जैसे ही शुक्रवार की सुबह जोड़ा गया तुरंत जल गया। ग्रामीणों का कहना है कि बिना गारंटी का ट्रांसफार्मर प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ-साथ इस बात की कोई भी गारंटी नहीं की पुनः कब लगेगा। पुनः शिकायत की गई जिसका ईडेंट नंबर 810 10 50 55 1 है। इसकी सूचना क्षेत्रीय कर्मचारी से लेकर जिले तक के कर्मचारी को देने के बाद कोई फोन नहीं रिसीव करता है। जिसकी वजह से संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होता है ।इतनी भीषण गर्मी में किसानों,छात्रों एवं आम जनमानस का उम्मीद ही टूट गया है ।अब लग रहा की बिना बिजली का ही अंधकार में जीवन यापन करना पड़ेगा।




