A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

राजस्थान में भारी बारिश का कहर,

कई स्कूलों में बच्चों की हुई छुट्टी

Screenshot 2024 06 12 20 22 46 04 0e31a5c608e4b9b2cbc5d36598ab48db
राजस्थान में भारी बारिश का कहर, जयपुर एयरपोर्ट के बेसमेंट में पानी भरा; कई स्कूलों में बच्चों की हुई छुट्टी
राजस्थान में भारी बारिश का कहर, जयपुर एयरपोर्ट के बेसमेंट में पानी भरा; कई स्कूलों में बच्चों की हुई छुट्टी पूर्वी राजस्थान में 02 अगस्त से तथा पश्चिमी राजस्थान में 03 अगस्त से मानसून सक्रिय होने तथा बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. इस दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

राजस्थान में भारी बारिश का कहर, जयपुर एयरपोर्ट के बेसमेंट में पानी भरा; कई स्कूलों में बच्चों की हुई छुट्टी

बुधवार को राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई. राजधानी जयपुर में बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया. जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के सामने पानी भरने से आवाजाही में काफी परेशानी आ रही है. मौसम विभाग ने प्रदेश में तेज बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज मानसून ट्रफ लाइन राज्य के उत्तरी भागों से होकर गुजर रही है इसके प्रभाव से आगामी 48 घंटों के दौरान राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है.

भारी बारिश की संभावना को देखते हुए राजधानी जयपुर के कई स्कूलों में आज शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है. मौसम विभाग के मुताबिक 1 अगस्त को भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश होने व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है.

पूर्वी राजस्थान में 02 अगस्त से तथा पश्चिमी राजस्थान में 03 अगस्त से मानसून सक्रिय होने तथा बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. इस दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

जयपुर एयरपोर्ट के पोर्च में भरा पानी
बारिश की वजह से जयपुर एयरपोर्ट के पोर्च एरिया में पानी भर गया. एयरपोर्ट के अराइवल हॉल बेसमेंट में भर गया जिसे 2 मोटर पंप के जरिए बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं. इसके अलावा कई जगहों पर रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से ट्रेनों का शेड्यूल गड़बड़ा गया है.

उदयपुर में सड़क धंसी
उदयपुर के भूपालपूरा थाना क्षेत्र में दुर्गा नर्सरी रोड के पास सड़क धंस गई. सड़क धसने से वहां पर बड़ा सा खड्डा हो गया.
गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ और न ही कोई जनहानि हुई. इस जगह के आसपास भी सड़क पर क्रेक आ गए है.

इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के सवाईमाधोपुर, टोंक, जयपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, नागौर, बीकानेर, कोटा जिलों में कही कहीं पर तेज सतही हवा (20-30 KMPH) मेघगर्जन / वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है. IMD ने जनता को मश्वरा दिया है कि वे मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेवें पेड़ों के नीचे शरण ना ले. इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें. मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

Back to top button
error: Content is protected !!