
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.
शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे घर-घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को रीठी पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार सहित ग्राम पंचायत देवगांव व सुगवां पारधी बस्ती में पूरे श्रद्धा भाव के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। बाइक रैली के साथ निकली तिरंगा यात्रा में शामिल पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी देश भक्ति का संदेश देते नजर आए। रीठी थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्र ने बताया कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डहरिया के मार्गदर्शन में सोमवार को घर-घर तिरंगा अभियान के तहत रीठी पुलिस के द्वारा बाइक रैली एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
रीठी मुख्य बाजार में निकाली गई तिरंगा यात्रा में पुलिस के साथ-साथ शासकीय अस्पताल के कर्मचारी, अधिवक्ता एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक शामिल हुए।








