A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरहरियाणा

सीआईए स्टाफ डबवाली टीम ने 06 ग्राम 10 मि.ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित महिला को गिरफ्तार किया

सीआईए स्टाफ डबवाली टीम ने 06 ग्राम 10 मि.ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित महिला को गिरफ्तार किया

लोकेशन कालावाली

रिपोर्टर इंद्रजीत

डबवाली 21 अगस्त । पुलिस अधीक्षक डबवाली दीप्ति गर्ग आईपीएस के निर्देशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री किशोरी लाल के कुशल नेतृत्व मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए सीआईए स्टाफ डबवाली टीम ने कालांवाली से 06 ग्राम 10 मि.ग्राम हेरोइन चिट्टा सहित आरोपी महिला निवासी कालांवाली को काबू करने में कामयाबी हासिल की है ।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी सीआईए स्टाफ डबवाली सब इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान मस्जिद वाली गली कालांवाली के रूप मे हुई और आरोपी महिला के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई है । उन्होंने बताया कि ASI पाला राम अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पड़ताल अपराध नशाखोरी की रोकथाम के लिए कालावाली से तख्तमल रोड रेलवे फाटक के पास मौजुद थे जिसने सुचना के आधार पर महिला कर्मचारी की सहायता से काबू करके तलाशी ली तो उसके कब्जे से हेरोइन चिट्टा बरामद हुई । आरोपी महिला को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा और इस नेटवर्क (हेरोईन ) से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Back to top button
error: Content is protected !!