
प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम रेलवे के बड़ोदरा रेल मंडल मे भारी बारिश के चलते बाजवा रेलवे स्टेशन मे जलजमाव हो जाने के कारण पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनो का परिचालन प्रभावित हुआ है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल से गुजरने वाली ट्रेन क्रमांक 22973/22974गांधीधाम-पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। 28 अगस्त को गांधीधाम से चलने वाली ट्रेन क्रमांक 22973 तथा 31 अगस्त को पुरी से चलने वाली ट्रेन क्रमांक 22974-पुरी-गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।





