
महाराष्ट्र सरकार की बहुचर्चित मांझी लाडकी लाडली बहिण योजना का 31 को नागपुर के रेशिमबाग मैदान मे सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान मांझी लाडली बहिण योजना की दूसरी किश्त भी जारी होगी। कार्यक्रम को लेकर नागपुर प्रशासन तैयारी मे लगा हुआ है। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम स्थल मे करीब पचास हजार महिलाओ के बैठने की व्यवस्था रहेगी। अग्निरोधक विभाग के सुझाव पर मैदान की क्षमता एवं कार्यक्रम को ध्यान मे रखते हुए भव्य डोम तैयार कराया जा रहा है।राज्य सरकार ने अपने बजट सत्र मे मांझी लाडली बहिण योजना की घोषणा की थी। जिसमे राज्य सरकार ने महिलाओ को हर महिने 1500रूपय सीधे उनके खातो मे भेजने का निर्णय लिया है। इसके 01 जुलाई से आवेदन पत्र भरवाने का काम भी शूरू कर दिया गया है। 14 अगस्त को राज्य सरकार ने जुलाई-अगस्त दो महिने का पैसा लाडली बहिण के खातो मे जमा भी करवा दिया है। आगामी समय मे राज्य मे विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसको ध्यान मे रखते हुए महायुति गठबंधन सरकार पूरे महाराष्ट्र भर मे महिलाओ के सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित कर रही है। जिसमे सरकार के द्वारा महिलाओ का सम्मान किया जा रहा है। 31 अगस्त 2024को नागपुर के रेशिमबाग मैदान मे महिला सशक्तिकरण को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के लिए मंडप सहित स्टेज बनाने का काम किया जा रहा है। नागपुर मे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम मे मांझी लाडली बहिण योजना की दूसरी किश्त उनके बैंक खातो मे भेजने की तैयारी है। इस आयोजन मे राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दोनो उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस एवं अजित पवार तथा राज्य महिला बाल विकास कल्याण मंत्री अदिति तटकरे भी इस कार्यक्रम मे मौजूद रहनेवाली है। इस कार्यक्रम के दौरान नेताओ के द्वारा महिलाओ को सम्मानित भी किया जायेगा।





