A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

ट्रेनो मे शुगर फ्री एवं जैन भोजन देने की तैयारी

भारतीय रेल ट्रेनो मे सफर करने वाले सभी डायबिटीज के पीड़ित यात्रियो को शुगर फ्री एवं जैन समुदाय से।संबंधित यात्रियो के लिए सात्विक भोजन का विकल्प मिलेगा। रेलवे बोर्ड ने यात्रा के समय मे रिजर्वेशन फार्म मे दोनो विकल्पो को भरने के निर्देश दिये है। जैन समुदाय के यात्रीगणो को वर्तमान मे ट्रेन मे उचित भोजन नही मिल पाता है। जैन समुदाय के लोग सूर्यास्त होने से पहले ही भोजन करने को महत्व देते है। जैन समुदाय के लोग प्याज लहसुन आदि भी अपने भोजन मे वर्जित करते है। ऐसे मे ट्रेनो मे लंबे सफर मे उन्हे परेशानी होती है। इसी प्रकार डायबिटीज के मरीजो को भी यात्रा के समय पर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होता है। रेलवे बोर्ड ने इन सब बातो पर गौर करते हुए जैन भोजन एवं डायबिटीज के मरीजो के लिए उनके स्वास्थ्य के हिसाब से भोजन देने का निर्णय लिया है। इसके लिए रेलवे बोर्ड के डायरेक्ट(पैसेंजर एवं मार्केटिंग) श्री संजय मनोचा ने सभी रेलवे जोन इस आशय का आदेश जारी कर दिया हो। अब जल्द ही यात्रियो को ये सुविधाए मिलने लगेगी। हर दिन लाखो लोग ट्रेन से सफर करते है। इनमे जैन धर्म के अनुयायी भी यात्रा करते है। ट्रेन मे डायबिटीज के मरीज भी सफर करते है। उन सबकी सुविधा के लिए रेलवे बोर्ड ने।इस प्रकार की व्यव्स्था बनाने का निर्णय किया है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!