
जबलपुर से राहुल सेन की खास रिपोर्ट/ प्रदेश में चरम को स्पर्श करने पर आतुर बेरोजगारी!
युवाओं के साथ अन्याय और अत्याचार के खिलाफ राजरानी भोपाल में आंदोलन करने युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक बड़ा जत्था बीती रात शहर से भोपाल रवाना हुआ! मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा आज भोपाल में युवा क्रांति हल्ला बोल मुख्यमंत्री आवास घेराव किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के युवक कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांत जैन गोलू अपने सभी साथी कार्यकर्ताओं के साथ मध्य प्रदेश के युवक कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह, युवक कांग्रेस प्रभारी शेषनारायण ओझा, सह प्रभारी प्रियंका पटेल, जिला अध्यक्ष विजय रजक, प्रदेश महासचिव रिजवान अली आदि ने भोपाल के रंग महल चौराहे पर एकत्रित होकर मुख्यमंत्री निवास के लिए कूच किया।

