

जबेरा सिंग्रामपुर से जिला प्रमुख राहुल सेन की खास रिपोर्ट/ दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे के सिंग्रामपुर दानी ताल के जंगलों में गड्डो में फंसे दो ट्रक की वजह से 12 घंटे सैकड़ो वाहन जाम में फंसे रहे। इसी दौरान जंगल में एक संदिग्ध ट्रक खड़ा हुआ था। जिससे दुर्गंध आ रही थी जिसकी सूचना मिलने पर संग्रामपुर दुर्गावती गौ रक्षा समिति के आकाश पटेल, ओम राय ,ऋषभ पटेल, दिनेश, अरविंद यादव, यश राय, साहिल यादव, अनुराग दुबे, अजय यादव, शैलेश ठाकुर ने मौके पर जाकर देखा तो ट्रक में पशुओं का मांस भरा हुआ था।गोवंश के मांस होने का संदेह होने पर सूचना बजरंग दल के रघुराज यादव, शिवम यादव, अरविंद यादव जबेरा के कार्यकर्ताओं को दी गई।गौ रक्षा समिति और बजरंग दल के कार्यकर्ता एकत्रित हुए जिसकी सूचना सिंग्रामपुर पुलिस को दी गई। हालांकि ट्रक चालक मौके से भाग निकला था। जाम खुलने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने मांस से बड़ा ट्रक सिंग्रामपुर चौकी में ले जाकर खड़ा कराया कार्यकर्ताओं ने ट्रक में रखें दस्तावेज पुलिस को दिए जिसमे ट्रक सिरोंज से जबलपुर मदार टेकरी जाने के कागजात मिले हैं।पुलिस पकड़े गए पशुओं के मांस भरे ट्रक के मामले की जांच कर रही है।आखिर ट्रक में जो मांस भरा है वह गोवंश का है या फिर नहीं। सैंपल जांच के लिए पशु चिकित्सकों की टीम को पत्र लिखकर चौकी बुलवाया गया। एसडीम तेंदूखेड़ा अविनाश रावत, एसडीओपी डीएस राजपूत मौके पर पहुंचे और चौकी प्रभारी को मामले की जांच के लिए निर्देश दिए। चौकी प्रभारी आलोक तिरपुड़े ने बताया ट्रक क्रमांक एमपी 13 जीबी 4834 सिरोंज से जबलपुर मदार टेकरी जाने के दस्तावेज मिले हैं जांच कराई जा रही है गोवंश का मांस है या फिर किसी अन्य जानवर का।







