
12 सितंबर 2024 को नगर निगम के समक्ष होगा प्रदर्शन – क्यामुद्दीन अंसारी

आरा। अनाईठ मिल्की वार्ड 42 मे कई वर्षों से गंदी बजबजाती जल-जमाव और टुटी-फुटी उखड़ी सड़कों एवं अन्य कई मुद्दो को लेकर स्थानीय ताज पैलेस मिल्की अनाईठ मे भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी की अध्यक्षता मे आम नागरिकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक मे निर्णय लिया गया कि 12 सितंबर 2024 को उक्त सभी समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त आरा के समक्ष धरना दिया जाएगा।यह धरना नागरिक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले दिया जाएगा।बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य ने कहा कि लगातार मुहल्ला वासियों के साथ लेकर हमने नगर आयुक्त और जिला पदाधिकारी से बात किया फिर भी तीन वर्षों से मुख्य सड़क पर लगा जल-जमाव की समस्या दूर नहींं हो सकी। इसलिए इस मुहल्ले की जनता आक्रोशित है। हमे आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ रहा है।माले नेता ने मुहल्ले वासियों का आह्वान किया है कि आइए हम सभी नगर आयुक्त के समक्ष होने वाले 12 सितंबर के धरना मे पुरी ताकत लगा दें।उन्होंने कहा कि पिछले साल छठ पुजा के समय ही आर. सी. डी. को टेन्डर दिया गया था।आर. सी. डी. ने काम भी लगाया पर एक वर्ष गुजर जाने के बाद भी जल-जमाव की समस्या बदस्तूर बनी हुई है। अब हमारे सामने आंदोलन ही एक रास्ता है।माले नेता ने भाजपा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह और भाजपाई मेयर ईन्दू देवी पर आरोप लगाया है कि उनलोगो द्वारा जानबुझकर जल निकासी मे विलम्ब कराया जा रहा है।उन्होंनेे आह्वान किया की इस वार्ड के सभी नागरिक बेहतर जिन्दगी तथा जल-जमाव, टुटी-फुटी उखड़ी सड़कों व बजबजाती नालियों के सवाल पर होने वाले धरना मे भारी तायदाद मे भाग लेकर भ्रष्टाचार का मुंहतोड जबाब दें।बैठक मे क्यामुद्दीन अंसारी, मो.मस्कुर उर्फ झलासी, हाजी जलालुद्दीन अंसारी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि भीम साह, प्रोफेसर मंजूर अली, मंसुर आलम, शहाबुद्दीन, तनवीर आलम, मुन्ना अंसारी, अहमद आदि कई शामिल थे।



