A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

समन यादव ने कहा कि पूरे शहर की हालत बदतर हो गई है। गलियों में सीवर बह रहा है, सड़कों की मरम्मत नहीं हो रही, और स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, लेकिन उनकी मरम्मत की कोई पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने भाजपा विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा, "विधायक गली-गली में झाड़ू लगा रहे हैं, जबकि जिन्हें वास्तव में काम करना चाहिए, वे आराम फरमा रहे हैं।"

नगर निगम की दुर्व्यवस्था के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंप शहर की समस्याएं सुधारने की

नगर निगम की दुर्व्यवस्था के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंप शहर की समस्याएं सुधारने की 

चन्दौली /वाराणसी। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव समन यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम की लापरवाही और शहर की खराब स्थिति को लेकर बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। सिगरा स्थित पेट्रोल पंप से जुलूस के रूप में निकलकर सपा कार्यकर्ता नगर निगम पहुंचे, जहाँ उन्होंने अपर नगर आयुक्त को संबोधित ज्ञापन सौंपा।समन यादव ने कहा कि पूरे शहर की हालत बदतर हो गई है। गलियों में सीवर बह रहा है, सड़कों की मरम्मत नहीं हो रही, और स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, लेकिन उनकी मरम्मत की कोई पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने भाजपा विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा, “विधायक गली-गली में झाड़ू लगा रहे हैं, जबकि जिन्हें वास्तव में काम करना चाहिए, वे आराम फरमा रहे हैं।” सपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के अधिकारियों की निष्क्रियता पर नाराज़गी जताते हुए जमकर नारेबाजी की। “भाजपा विधायक लगा रहे झाड़ू, स्ट्रीट लाइट नहीं हो रही चालू” और “नगर निगम के अधिकारी मस्त, गली का चौका पत्थर ध्वस्त” जैसे नारे लगाए गए। इस विरोध प्रदर्शन में सपा के पार्षद भैया लाल यादव, अभिषेक यादव, आयुष यादव, कलाम कुरैशी, प्रियांशु गुप्ता, अर्शे आजम, अजहर अली और जन्नत अख्तर समेत कई अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। सपा ने चेतावनी दी कि अगर नगर निगम अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं करता, तो उन्हें बड़े आंदोलन की राह पर चलना पड़ेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!