A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीताज़ा खबरमध्यप्रदेश

रीठी में मेडिकल स्टोर संचालक नियमों की अनदेखी कर खुले में फैंक रहे एक्स पायरी दवाईयां

संक्रमण बना खतरा, जिम्मेदार मनमानी पर नहीं लगा पा रहे अंकुश

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.IMG 20240912 WA0046

कटनी जिले के रीठी तहसील मुख्यालय स्थित देवलिया जलाशय (डेम) के पास सार्वजनिक स्थान पर नगर में संचालित किसी मेडिकल स्टोर के संचालक ने नियमों की अनदेखी करते हुए खुले में ही एक्स पायरी दवाइयां फेंक दी है। उक्त सार्वजनिक स्थान पर एक्स पायरी दवाईयों का ढेर लगा हुआ है। जबकि उक्त डेम पर घूमने के लिए नगर के बच्चों, बूढ़ों सहित हर वर्ग के लोग पहुंचते हैं।

देखा गया कि खुले में एक्सपायरी दवाइयां फेंकने से पर्यावरण प्रदूषित होने का खतरा तो है ही वहीं कचरे के ढेर में पड़ी दवाइयां मवेशियों व पानी से लबालब भरे डेम का लुप्त उठाने पहुंचे छोटे-छोटे बच्चों के खाने का खतरा बना हुआ है। जबकि नियमानुसार मेडिकल स्टोर संचालकों को एक्सपायरी डेट की दवाइयां खुले में ना फेंककर जैविक तरीके से नष्ट करना चाहिए। नगर में लगभग आधा दर्जन मेडिकल स्टोर संचालित है लेकिन संचालित कुछ मेडिकल स्टोर के मालिकों और कर्मचारियों के द्वारा स्टोर से निकलने वाले कचरे और एक्सपायरी डेट की दवाइयों को ऐसे ही खुले में फेंका जा रहा है।IMG 20240912 WA0045IMG 20240912 WA0045

*पर्यावरण के नियमों की उड़ रही धज्जियां*

मेडिकल स्टोर का वेस्ट और एक्सपायरी डेट की दवाइयां खुले में फेंकने से पर्यावरण में प्रदूषण फैलने का खतरा बना हुआ है। रीठी मुख्यालय में कुछ मेडिकल स्टोर संचालकों द्वारा पर्यावरण विभाग के द्वारा बनाए गए नियमों को ताक पर रखते हुए आए दिन एक्सपायरी डेट की दवाइयां और मेडिकल वेस्ट फेंका जा रहा है। जबकि खुले में एक्सपायरी डेट की दवाइयां और मेडिकल वेस्ट फेंकने से पर्यावरण को तो नुकसान हो ही रहा है बल्कि जानवरों के खाने से उनकी जान के साथ भी खिलवाड़़ हो रहा है। रीठी नगर के कई स्थानों पर एक्सपायरी डेट की दवाइयां और मेडिकल वेस्ट मिलना आम बात हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन सबकुछ जानने के बावजूद भी ऐसे मेडिकल स्टोरो पर कार्रवाई नहीं करता जिससे उनके हौसले बुलंद है और वह बिना किसी डर भय के मनमाने तरीके से मेडिकल स्टोर संचालित कर रहे है। जो शासन के नियम विरूद्ध हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!