A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

गायत्री शक्तिपीठ महिला मंडल ने “आओ गढे संस्कारवान पीढ़ी” विषय पर डाला प्रकाश

गायत्री शक्तिपीठ महिला मंडल ने “आओ गढे संस्कारवान पीढ़ी” विषय पर डाला प्रकाश

IMG 20240913 WA0070

आरा। गायत्री शक्तिपीठ आरा के महिला मंडल द्वारा आज शहर के नामचीन चिकित्सकों से संपर्क कर “आओ गढे संस्कारवान पीढ़ी” विषय पर प्रकाश डाला गया।इस क्रम में डाॅ मधुबाला सिन्हा, डाॅ सुनीति प्रसाद, डाॅ अनामिका सिंह, डाॅ एम संतोषी , डाॅ संगीता गुप्ता एवं डाॅ राखी अग्रवाल से टीम के सदस्यों ने संपर्क कर विषय के उद्देश्यों पर बारी बारी से संबोधित किया।वहीं शक्तिपीठ के द्वारा चलाये जा रहे इन क्रांतिकारी विचारों से एक ओर जहां चिकित्सक समुह प्रभावित होता दिखा वहीं इन विचारों को आम जन तक पहुंचाने व नई पीढी को परिचित कराने के लिये टीम सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। रीना सिंह व कुसुम त्रिपाठी के नेतृत्व में अनिता देवी एवं सुधा शर्मा टीम में शामिल रहीं। चिकित्सक समुह द्वारा युग ऋषि श्रीराम शर्मा आचार्य के इस आंदोलन की सराहना करते हुये गायत्री परिवार को अपने अधिकाधिक मदद करने का आश्वासन दिया गया।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!