A2Z सभी खबर सभी जिले कीआगराउत्तर प्रदेश
Trending

आगरा थाना खेरागढ़ पुलिस और खनन माफिया के बीच हुई मुठभेड़

मुठभेड़ में तीन के पैर में लगी गोली, घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती

शिवम् सिकरवार आगरा। आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र में शनिवार सुबह पुलिस की खनन माफिया से मुठभेड़ हो गुई। पुलिस टीम ने सिपाही को गोली मारने वाले मुख्य अभियुक्त सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के पैर में गोली लगी है। इससे पूर्व पुलिस नौ लोगों को जेल भेज चुकी है। पूछताछ में सिपाही पर गोली चलाने में सत्यप्रकाश का नाम प्रकाश में आया था।

डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि पुलिस पर फायरिंग करने वाला मुख्य अभियुक्त सत्यप्रकाश उर्फ सत्तो अपने साथियों नेत्रपाल उर्फ नित्तो और विनोद के साथ जा रहा है। कागारौल रोड पर चेकिंग के दौरान रोकने की कोशिश की तो अभियुक्त फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने तीनों की घेराबंदी कर ली। इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग की, तो पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए खदेड़ दिया। तीनों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
घायल अवस्था में तीनों आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि सत्यप्रकाश और नेत्रपाल पर 25 हजार का इनाम घोषित है। पुलिस ने आरोपियों से तीन तमंचे, 6 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
बता दें बीते 7 सितंबर को खेरागढ़ कस्बे में खनन माफिया के ट्रैक्टरों को पकड़ने गई पुलिस पर माफिया ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी, जिसमें सिपाही अजय के कान के पास गोली लगने से घायल हो गया था। सिपाही को इलाज के लिए ले जाते समय दुस्साहसिक तरीके से पुलिस की गाड़ी में ट्रैक्टर से टक्कर मार कर भाग गए थे। पुलिस डर कर थाने भाग आई थी। दिनदहाड़े कस्बे में हुई घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दरोगा बरदानी लाल ने 18 अज्ञातों के विरुद्ध थाना खेरागढ़ पर मुकद्दमा दर्ज कराया था। चिन्हित किए गए लोगों में से नौ गुर्गों को पकड़ कर पहले ही जेल भेज दिया गया है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!