
हरियाणा , चरखी दादरी :- विधानसभा चुनावो को लेकर हरियाणा राज्य में सरगर्मियां चरम सीमा पर है , इसी कड़ी के आज कांग्रेस प्रत्यासी श्री सोमबीर सिंह द्वारा अपने दादरी जिले के विधान सभा क्षेत्र बाढ़डा में कार्यालय का उदघाटन किया गया ,कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्ट्री द्वारा दिए गए आदेश को मानते हुए मैं आपकी सेवा में हमेशा तत्पर रहूंगा व् आपको भारतीय जनता पार्टी द्वारा किये गए शोषण से छुटकारा दिलाऊंगा , उन्होंने बिजली बिल व् राज्य के किसान व् कर्मचारी विरोधी नितियो पर सत्ता धारी दल को घेरने का काम किया , उनके साथ कांग्रेस पार्टी के टिकेट दावेदार रहे अमन डालवास , विजय मंदोला , पूर्व विधायक रघुवीर सिंह , राजेश गोपी , देवेंदर आर्यनगर, विजय मोटू व् विधायक धर्मपाल सांगवान द्वारा भी कर्यकर्ताओं को संबोधित किया गया . विजय मंदोला द्वारा संबोधन के दौरान भाजपा व् जजपा द्वारा युवा वर्ग के हको पर कुठाराघात व् किसान विरोधी नितियो पर विस्तार से बताया गया , इस दौरान कांग्रेस पार्ट्री के कार्यकर्त्ता काफी जोश में नजर आये ,