A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

कितना बड़ा झूठ बोला, अलीगढ़ में रविवार को भी खुले स्कूल - प्रेरणा पोर्टल पर सामने आई, अब जवाब देते नहीं बन रहा

जिला संवाददाता

कितना बड़ा झूठ बोला, अलीगढ़ में रविवार को भी खुले स्कूल –
प्रेरणा पोर्टल पर सामने आई, अब जवाब देते नहीं बन रहा
अलीगढ़
रविवार को कैसे हो गई विद्यालयों की चेकिंग नोटिस किया जारी।
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता जांचने के नाम पर झूठ बोल दिया गया। चेकिंग की जिम्मेदारी निभाने वाले अकदमिक रिसोर्स पर्सन
नए अलीगढ़ में तो रविवार को भी जांच कर डाली। सभी स्कूलों में अवकाश रहने के बावजूद जांच का खेल प्रेरणा पोर्टल पर उजागरहुआ।
प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज रिकार्ड के अनुसार 10 एआरपी ने अकराबाद, इगलास ,बिजौली,चंदौस ,गोंडा लोधा में रविवार को जांच की। इन सभी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी किया है।
एआरपी द्वारा रविवार को भी निरीक्षण दर्शाया गयाहै। पोर्टल के रिकॉर्ड के अनुसार वह स्कूल में काफी समय रहे। इतना ही नहीं एक दिन में कई-कई स्कूलों का निरीक्षण भी दिखाया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राकेश कुमार सिंह ने एआरपी विनय कुमार चक्रवर्ती,अर्चना, आनंद कुमार राहुल,विंदु शर्मा ,अंशु सक्सेना, अनिल कुमार, प्रतिभा भारद्वाज, पुष्पा चौहान, दानवीर सिंह, दयाल शर्मा को नोटिस देकर दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।

Back to top button
error: Content is protected !!