
पेट्रोल पंप से मिलावटी पेट्रोल बेचने का आरोप
पनैठी – गंगीरी रोड पर एक पेट्रोल पंप पर मिलावट करके पेट्रोल बेचने का आरोप लगा है । इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर किसी ने पोस्ट किया है । पेट्रोल पंप पर वीडियो बनाने वाले युवकों का आरोप है कि पेट्रोल भरवाने के बाद उनकी बाइक स्टार्ट नहीं हुई । उन्होंने बाइक की टंकी से पेट्रोल निकालकर देखा तो वह मिलावटी था । इस पर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से पेट्रोल में मिलावट होने की बात कही । उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के साथ ही कार्रवाई किए जाने की मांग की है ।



