
बंदी की मृत्यु के प्रकरण में जांच अधिकारी नामित
अलीगढ़
जिला मजिस्ट्रेट विशाख जी ने बंदी रघुवीर की मृत्यु के प्रकरण में मजिस्ट्रियल जांच के लिए नगर मजिस्ट्रेट को जांच अधिकारी नामित किया है । इस जांच के लिए नामित अधिकारी एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि वरिष्ठ जेल अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि विचाराधीन बंदी रघुवीर ( 52 ) पुत्र रामपाल जाटव निवासी गांव नगला लाला विजयगढ़ , जिला कारागार में नौ नवंबर 2023 से निरूद्ध था । बीमारी के कारण उसकी चार सितंबर 2024 को जेएन मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हो गई थी ।


