
प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न इंटर कनेक्शन के काम के चलते कन्हान जल शुद्धिकरण केंद्र केंद्र को 20 सितंबर सुबह 10 बजे से लेकर 21 सितंबर के शाम के 04 बजे तक के लिए 30 घंटे के लिए बंद शटडाउन लिया जायेगा। 21 सितंबर के रात तक कन्हान जल शुद्धिकरण केंद्र से जल आपूर्ति किये जाने की संभावना है। संबंधित समय पर कन्हान जल शुद्धिकरण केंद्र से जलापूर्ति किये जाने वाले क्षेत्रो मे जलापूर्ति बाधित रहेगी-:भारतवाड़ी पानी टंकी, कलमना पानी टंकी, सुभाष नगर, मिनीमाता, भांडेवाड़ी, लकडगंज1,व2 पानी टंकी, बाबुलवन पानी टंकी, पारडी1व 2पानी टंकी, शांतिनगर टंकी, वांजरी टंकी, कलमना एनआईटी पानी टंकी, नंदनवन एक्जिटग पानी टंकी, नंदनवन 1व 2टंकी, ताजबाग पानी टंकी, खरबी टंकी, सकरदरा 3 पानी टंकी, वाठोड़ा अमृत पानी टंकी, बिनाकी एक्जिटग पानी टंकी, बिनाकी एरफ 1व 2 पानी की टंकी, उप्पलवाड़ी एनआईटी पानी टंकी, इंदोरा 1 व2 पानी टंकी, गमदूर डायरेक्ट टैपिंग टंकी, जसवंत डायरेक्ट टंकी, बस्तरवाड़ी आईए टंकी, बस्तरवाड़ी 2 पानी की टंकी, आसीननगर जोन पानी की टंकी से सप्लाई बंद रहेगी।






