
कुचामन सिटी, गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति की कुचामन सिटी इकाई ने हर्षोल्लास से कच्ची बस्ती में जाकर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया । सभी उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय, वन्दे मातरम् , नरेन्द्र मोदी ज़िन्दाबाद के नारे लगाये एवं नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ और दिर्घायू जीवन के लिए ईश्वर से कामना की ।इकाई अध्यक्ष श्याम सुन्दर सैनी ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव श्याम सुन्दर मंत्री के मुख्य आतिथ्य में इकाई उपाध्यक्ष मुरलीधर गोयल, सचिव परमानन्द अग्रवाल, सहसचिव अनन्त तिवाड़ी एवं राजूराम नेहरा ने उपस्थित रहकर लोगों को मिठाई एवं फल बाँट कर जन्मदिन मनाया ।







