
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कल 20 सितंबर शुक्रवार को महाराष्ट्र के वर्धा मे एक हजार आचार्य चाणक्य कौशल विकास केंद्र का आनलाईन उद्घाटन करने वाले है। युवाओ को कौशल विकास की अधिक से अधिक लाभ देने के लिए महाविद्यालयों मे कौशल विकास केंद्र स्थापित किये गये है। नागपुर जिले मे 47,महाविद्यालयों मे केंद्र बनाए गए है। वर्धा के स्वावलंबी शाला परिसर मे प्रधानमन्त्री श्री मोदी जी विश्वकर्मा कौशल योजना के लाभार्थियो का मार्गदर्शन भी करेगें। जहां पर वे कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन भी करेगे। रोजगार एवं उद्यमिता व नवोन्मेष विभाग के निर्णय के अनुरूप महाविद्यालयों मे कौशल विकास केंद्र स्थापित करने के लिए आचार्य चाणक्य कौशल विकास केंद्र योजना प्रारंभ किया गया है।






