A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

➡️थाना देहात कोतवाली प्रभारी चन्द्रसेन सैनी के कुशल निर्देशन में कांस्टेबल एवम पेरोकार कौशल भारद्वाज की रही जबरदस्त पेरवी

 

न्यायालय समाचार,,,,

➡️थाना देहात कोतवाली प्रभारी चन्द्रसेन सैनी के कुशल निर्देशन में कांस्टेबल एवम पेरोकार कौशल भारद्वाज की रही जबरदस्त पेरवी

➡️एसएसपी रोहित सिंह सजवान एवम एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक अब माननीय न्यायालयो मे भी हुए और अधिक सख्त

➡️चरस कारोबारी को हुई 1 वर्ष 4 माह कठोर कारावास की सजा तथा लगा 5 हजार रूपए का अर्थदंड

➡️अभियुक्त को सजा दिलाने में एडीजीसी रितू गर्ग एवम विवेचक उपनिरीक्षक दीपचंद का भी रहा महत्वपूर्ण योगदान

सहारनपुर/
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान एवम पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक अब माननीय न्यायालयो मे भी हुए और अधिक सख्त,अपराधियों को हो रही है,धड़ाधड़ सजा।सन 20123 मे एक चरस कारोबारी नवाब उर्फ सोनू से थाना देहात कोतवाली पुलिस को मिली थी 230 ग्राम अवैध चरस।जिस मामले में उक्त नशा तस्कर को हुई 1 वर्ष 4 माह कठोर कारावास की सजा तथा लगा 5

हजार रुपए का जुर्माना।आपको बता दें,कि सन 2023 में थाना देहात कोतवाली के उपनिरीक्षक संजय शर्मा ने एक चरस कारोबारी नवाब उर्फ सोनू पुत्र इरफान निवासी घानाखंडी थाना देहात कोतवाली को 230 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया था।इस मामले में पुलिस ने अभियुक्त नवाब उर्फ सोनू के विरुद्ध दिनांक 11-6-2023 को थाना देहात कोतवाली में आईपीसी की धारा 8/20

एनडीपीएस एक्ट में एक मुकदमा पंजीकृत करते हुए उक्त अभियुक्त को जेल भेज दिया गया था।लगभग 1 साल लगातार चले इस मामले में माननीय न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-12 द्वारा अभियुक्त नवाब उर्फ सोनू को एनडीपीएस एक्ट 8/20 में दोषी मानते हुए कल देर शाम सुनाई गई 1 वर्ष 4 माह कठोर कारावास की सजा,तथा लगाया 5 हजार रूपए का अर्थदंड।अभियुक्त

को सजा दिलाने में जहां थाना देहात कोतवाली प्रभारी चन्द्रसेन सैनी के कुशल निर्देशन में कांस्टेबल व पेरोकार कौशल भारद्वाज की जबरदस्त रही पेरवी रही,तो वही एडीजीसी रितू गर्ग,विवेचक एवम उपनिरीक्षक दीपचंद का भी रहा महत्वपूर्ण योगदान।जबकि इस मामले में माॅनेरटिंग सैल की पेरवी भी सराहनीय योग्य रही।

 

Back to top button
error: Content is protected !!