A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछिंदवाडाजबलपुरडिंडोरीताज़ा खबरनरसिंहपुरबालाघाटभोपालमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

*मंडला में स्वर्ण कवच अभियान का शुभारंभः पीएचई मंत्री संपतिया उइके ने बच्चों को पिलाई दवा*

प्रथम चरण में 1233 बच्चों को चिह्नित कर। 6महीने प्रत्येक महीने स्वर्ण प्राशन कराया जाएगा।

Picsart 24 09 28 13 33 31 736#वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

मंडला MP हेमंत नायक

Highlight 

  • स्वर्ण कवच अभियान का शुभारंभ। 
  • कुपोषण को समाप्त करने जिला प्रशासन की नई पहल।
  • अभियान के प्रथम चरण में 1233 बच्चों को चिह्नित किया।
  • विभाग के माध्यम से प्रति माह 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।
  • प्रथम चरण में 1233 बच्चों को चिह्नित कर। 6महीने तक प्रत्येक महीने स्वर्ण प्राशन कराया जाएगा।IMG 20240928 WA0003

मंडला न्यूज़:–जिले में शुक्रवार को स्वर्ण कवच अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत स्थानीय विधायक और पीएचई मंत्री संपतिया उइके ने योजना भवन में बच्चों को दवा पिलाकर की। जिले के बच्चों में कुपोषण समाप्त करने जिला प्रशासन की नई पहल के अंतर्गत यह अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के प्रथम चरण में 1233 बच्चों को चिह्नित किया गया है। जिन्हें अगले 6 महीने तक प्रत्येक महीने स्वर्ण प्राशन कराया जाएगा।

मंत्री संपतिया उइके का कहना है कि इस अभियान के तहत आयुष, आयुर्वेदिक, शिक्षा और चिकित्सा विभाग के माध्यम से प्रति माह पड़ने वाले ” पुष्य नक्षत्र ” में शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को एक दवा पिलाई जाएगी, जिससे बच्चो को कुपोषण से मुक्ति मिलेगी।

स्वर्ण प्राशन संस्कार से आरोग्य वर्धन उक्त अभियान 6 चरणों मे पूर्ण होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने एक कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत जिले के 1233 अति कुपोषित बच्चों का चयन किया गया है। हालांकि स्वर्ण कवच स्वस्थ बच्चो के लिए भी लाभकारी है जो न केवल बच्चो के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास में सहायक होगा बल्कि बच्चे स्वस्थ्य रह सकेंगे ।

दरअसल जनजाति जिले मंडला में बच्चों में कुपोषण एक बड़ी समस्या है। बच्चों में कुपोषण समाप्त करने जिला प्रशासन ने एक नया अभियान प्रारम्भ किया है जिसे “स्वर्ण कवच अभियान” नाम दिया गया है। इस दौरान कलेक्टर सोमेश मिश्रा, सीईओ श्रेयांश कूमठ, सीएमएचओ डॉ के सी सरोते, डॉ. विजय धुर्वे सहित अन्य उपस्थित रहे।Picsart 24 09 28 13 33 31 736#हमारे व्हाट्सएप चैनल वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज से जुड़ने के लिए लिंक – 👇

https://whatsapp.com/channel/0029VajYRisLCoX2nh1uD813

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!