A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

डेढ़ साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़ संवाददाता -चित्रसेन घृतलहरे 

डेढ़ साल से फरार आरोपी गिरफ्तार ।
अश्लील फोटो किया था वायरल,भेजा गया जेल।

जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस अधीक्षक  पुष्कर शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमलेश्वर प्रसाद चंदेल एवं एसडीओपी  बिलाईगढ  विजय ठाकुर जिला सारंगढ बिलाईगढ़ द्वारा थाना क्षेत्रों में होने वाली अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने एवम आईटी एक्ट की प्रकरणों की जल्द निराकरण हेतु निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य में जनवरी वर्ष 2023 में आरोपी हेमंत ठाकुर पिता प्रदीप ठाकुर उम्र 32 साल निवासी बलौदा जिला महासमुंद ने सोशल मीडिया में अश्लील फोटो वायरल किया था जिस पर थाना सरसीवा में अपराध क्रमांक 62/23 धारा 354(d)(1)(2),509(ख) भादवि, 67(a) आईटी एक्ट कायम कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी आरोपी फरार था जिसे थाना प्रभारी भगवती प्रसाद कुर्रे एवम टीम द्वारा आज दिनांक 29.09.2024 को लगभग डेढ़ साल बाद महासमुंद जिला से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड जेल भेजा गया है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भगवती प्रसाद कुर्रे , प्र.आर. भीखम सिदार ,आर. प्रकाश भारद्वाज का विशेष योगदान रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!