A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

ग्राम कुरूडीह में ज्योति कलश स्थापना के साथ श्रद्धा और भक्ति का संगम

छत्तीसगढ़/कोरबा ब्यूरो:- ग्राम पंचायत कुरूडीह के समस्त ग्रामवासीयों के द्वारा इस वर्ष भी मां आदिशक्ति घटोई माता सड़कपारा में विधिवत कलश ज्योति का स्थापना की गई है। पूरे ग्राम में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल है। घटोई माता की इस पावन प्रतिमा की दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में भक्तगण मां घटोई माता के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। साथ ही साथ माँ की आरती के पश्चात जगराता किर्तन भजन एवं जसगायन का आयोजन रखा जाता है जिसमें गांव के सभी जसगायन पार्टी मां के दरबार में आकर जसगायन करते है

गांव के बैगा से खास बातचीत हुई जिसमें उन्होने कहा कि हर वर्श की भांति इस वर्श भी शारदीय नवरात्री के उपलक्ष्य पर मां आदिशक्ति घटोई माता सड़कपारा में विधिवत कलश ज्योति की स्थापना की गई बल्कि पूरे आयोजन को विशेष रूप से सजाया और सुसज्जित किया है। पंडाल को आकर्षक रोशनी और रंगीन सजावट से सजाया गया है, जो सभी को आकर्षित कर रहा है। भक्तजन बड़ी श्रद्धा के साथ मां आदिशक्ति घटोई माता के दर्शन कर रहे हैं और अपने परिवार की सुख-समृद्धि और गांव की खुशहाली के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

kurudihbhaismakorbadistrictheadkaranchauhan

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!