
**प्रेस विज्ञप्ति**
गया के ऐतिहासिक गांधी मैदान में चल रहे 12 दिवसीय खादी मेले में तीन दिनों से विभिन्न स्टॉल पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, उद्योग विभाग बिहार सरकार द्वारा राज्य स्तरीय खादी मेला सह उद्यमी बाजार का शानदार शुभारंभ 18 अक्टूबर 2024 को गया के गांधी मैदान में किया गया। 18 अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर 2024 तक चलने वाले इस मेले के पहले चार दिनों में सजी मेड इन बिहार स्टालों पर लगभग 20 लाख तक की बिक्री हुई। लोगों ने विभिन्न जिलों से आए कुशल शिल्पकारों और बुनकरों के सामान खरीदने में काफी रुचि दिखाई।
गया मेला में गया के मानपुर ,बेलागंज,पटवाटोली के बुनकरों के समूह द्वारा तैयार किए गए उत्पाद, गया के पत्थरकट्टी गाँव की बेशकमीती मूर्तियाँ, भागलपुरी सिल्क, आकर्षक मधुबनी चित्रकला, बेहतरीन हैंडलूम, लकड़ी के अद्भुत हैंडिक्राफ्ट और पारंपरिक खादी के डिज़ाइनर कपड़े आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं।
खादी को बढ़ावा देने के लिए खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने इस बार विभिन्न जिलों से 120 आकर्षक स्टॉल लगाई है। इसके साथ ही खादी, हैंडलूम, हस्तशिल्प, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, पीएमईजीपी, जीविका समूह एवं अन्य महत्वपूर्ण संस्थाओं का स्टॉल भी स्थापित किया गया है। हर काउंटर पर बिहार उत्पादित विभिन्न हस्तनिर्मित और आधुनिक उत्पादों की बिक्री की जा रही है। मेले के चार दिनों की बिक्री से विक्रेता काफी खुश हैं और उन्हें बिहार उत्पादित सामानों को इस मेले के माध्यम से लोगों तक पहुँचाकर गर्व महसूस हो रहा है। खादी मेला के निरंतर आयोजन से बिहार के कुशल कलाकारों को एक उत्कृष्ट प्लेटफॉर्म के साथ रोजगार भी मिल रहा है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
रवि शंकर, जिला खादी ग्रामोद्योग पदाधिकारी, गया
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज





