A2Z सभी खबर सभी जिले की

मोनी बाबा गौशाला पर लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

*मोनी बाबा गौशाला पर लगा स्वास्थ्य जांच शिविर*

तिजारा क्षेत्र में स्थित श्री मोनी बाबा गौशाला एवं आश्रम सूरजमुखी मे हंस मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा कर्मचारीयों एवं आमजनों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन महंत श्री भरतदास महाराज के मुख्यातिथि किया गया।जिसमें डॉ यजेन्द्र यादव, विक्रांत एसपीओ, कमलकांत एलटी, सरिता फार्मासिस्ट ने रोगियों की जांच कर दवाइयां निशुल्क वितरित की एवं परामर्श दिया। महाराज भरतदास ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई दूसरा धर्म नहीं है। इस तरह के शिविर से बीमार लोगों को घर के पास ही इलाज की सुविधा मिलती है जिससे लोगों को बहुत लाभ मिलता है। सचिव देशपाल यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हंस मोबाइल मेडिकल युनिट चिकित्सा का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है जो काबिले तारीफ है।इस उपाध्यक्ष बने सिंह भिदुडी, सचिव देशपाल यादव, कमल कसाना, विरेन्द्र सैनी, यशपाल आचार्य, कमल सिंह, जसवंत सिंह, रामसिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!