
छठ व्रतियों के बीच होगा नारियल व पूजन सामग्री का वितरण -: सोनाली सिंह

बडहरा। विधानसभा क्षेत्र के हजारों छठ पूजा करने वाले व्रतियों के बीच नारियल, कल सुप, पूजन सामग्री का वितरण समाजसेवी सोनाली सिंह की तरफ से किया जायेगा। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर एक अलग ही उत्साह और उमंग का माहौल चारों तरफ दिख रहा है। वही नारियल कल सुप एवं पूजा सामग्री के वितरण को लेकर सोनाली सिंह ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोक आस्था के इस महान पर्व में सभी लोग अपने-अपने तरीके से सेवा भाव में लगे हुए हैं। सेवा के साथ समर्पण उनके परिवार में उनके दादा स्वर्गीय राम बल्लभ प्रसाद सिंह से मिला है। बड़हरा प्रखंड के बबुरा एवं सेमरिया पड़रिया केशवपुर में 4 नवंबर यानि सोमवार को सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम के 5:00 बजे तक छठ व्रतियों के बीच नारियल, कल सुप का वितरण किया जायेगा। वही 5 नवंबर दिन मंगलवार को सरैयां बाजार एवं सलेमपुर बाजार में भी छठ पूजा करने वाले व्रती के बीच नारियल समेत अन्य पूजन सामग्री का वितरण किया जाना है। मौके पर अमित भारद्वाज, गौतम ऋषि, राजकुमार यादव, संजय पासवान, रवि कुमार शाह, विवेक कुमार पांडेय, विकास कुमार पांडेय, राजू कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, जयराम सिंह, सत्येंद्र मिश्रा व रामकुमार मिश्रा समेत अन्य लोग थे।


