A2Z सभी खबर सभी जिले की

दुगारा में सहकारी समिति में खाद न मिलने से किसानों ने किया चक्का जाम*

*दुगारा में सहकारी समिति में खाद न मिलने से किसानों ने किया चक्का जाम*

आपको बता दें कि तहसील टहरौली के दुगारा मैं किसान सेवा सहकारी समिति में खाद को लेकर आज सोमवार को किसान लंबी कतार में खड़े हुए दिखाई दिए और खाद न मिलने से किसानों ने दुगारा मैं गुरसराय मऊरानीपुर रोड पर जाम लगा दिया जिससे रोड पूरी तरह बंद हो गया
ब्रजबिहारी,मनीष, पुष्पा देवी,देवेंद्र कुमार आदि किसानों ने बताया कि वह सुबह से लाइन में खड़े हैं लेकिन खाद अभी तक नहीं मिला किसानों के द्वारा सुबह से खाद लेने के लिए कतार में खड़े होकर अपने नंबर का इंतजार किया जा रहा है फिर भी खाद न मिलने से हम सब किसानों ने जाम लगाया है
किसानों का कहना है की समय पर खाद नहीं मिल पाता है तो रवि की फसल की बुवाई कैसे होगी
मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार उपाध्याय ने किसानों को जल्द ही खाद मिलने का आश्वासन दिया।

*झांसी के टहरौली तहसील ब्यौरों मुकेश कुशवाहा की रिपोर्ट*

Back to top button
error: Content is protected !!