
जिला शासकीय ह
वंदे भारत
रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान
आगर मालवा । सरकार चिकित्सकीय सेवाओं को सृदृढ़ बनाने पर फोकस कर रही है। जिला अस्पताल में चिकित्सक, स्टाफ और संशाधन बढ़ाए जा रहे हैं। मरीजों के लिए भरपूर दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके बाद भी व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। हॉस्पिटल कर्मचारी मन मर्जी से कर रहे नोकरी जिला शासकीय हॉस्पिटल में कर्मचारियों का चल रहा मन मर्जी से ड्यूटी देने का काम ,आगर मालवा के शासकीय हॉस्पिटल में वर्किंग दिन सोमवार दिनाक 04-11-2024 को न तो हॉस्पिटल में इंचार्ज मौजूद, दूर दराज से आए जिले के रहवासी जन्म मृत्यु प्रमाण के लिए हो रहे परेशान ,हॉस्पिटल में हॉस्पिटल के इंचार्ज डॉक्टर सशांक सक्सेना इंचार्ज हैं, परंतु वह भी हॉस्पिटल में मौजूद नहीं थे,न हेल्प डेस्क कर्मचारी मौजूद न जन्म मृत्य कार्यलय पर कर्मचारी मौजूद दरवाजा बंद जबकि दरवाजे के बोर्ड पर लिखा 4 बजे तक का टाइम परंतु लोग वह घंटों इंतजार कर परेशान कार्यलय समय पहले बंद समय से पहले ही कार्यलय बंद कर दिया जाता और जनता परेशान होती रहती हैं।
इनका कहना
जिला शासकीय हॉस्पिटल के इंचार्ज सक्सेना जी है आप उनसे बात कीजिए , जिला शासकीय अस्पताल के इंचार्ज सक्सेना जी हैं वह जिम्मेदार है इसके लिए — डॉक्टर राजेश गुप्ता जिला स्वास्थ्य अधिकारी आगर मालवा
वर्किंग टाइम में हॉस्पिटल कार्यलय के कर्मचारी का फोन जवाब
में घर पर हु मेरे घर मेहमान आए हुए हैं , – मनीष व्यास जन्म मृत्यु प्रमाण शाखा प्रभारी




