
बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से एक ही परिवार द्वारा राजनीति की जा रही है, लेकिन विकास के नाम पर कुछ खास नहीं हुआ है।
वक्ताओं ने कहा, “15 साल से क्षेत्र का कोई विकास नहीं हुआ है, इसलिए हम अब बदलाव चाहते हैं। समाज अब उन पुराने नेताओं को तिरस्कृत करते हुए रोहित यादव को अपना समर्थन दे रहा है।” समाज ने रोहित यादव के चुनाव चिन्ह सिलाई मशीन पर मोहर लगाने की अपील की और उन्हें बाघमारा का अगला विधायक बनाने का संकल्प लिया।
स्थानीय जनसमूह ने उत्साहपूर्वक रोहित यादव का स्वागत किया, और उनके गले में मालाओं की बौछार कर दी। कई बार उन्हें मालाएं उतारनी पड़ीं ताकि वे मंच पर अपना संबोधन दे सकें।श्यामबाजार में उपस्थित जनता ने जोरदार नारों के साथ अपना समर्थन व्यक्त किया और रोहित यादव को भारी मतों से जिताने का निर्णय लिय।श्यामबाजार के युवाओं ने एकजुट होकर रोहित यादव के समर्थन में अपनी बात रखी और उनके नेतृत्व पर विश्वास जताया
बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में यह जनसमूह यह संकेत दे रहा है कि इस बार चुनाव में कुछ भी हो सकता हैं


