
पीलीभीत – थाना परिसर अमरिया में SHO के सामने जहर का सेवन करने वाली दुष्कर्म पीड़िता की उपचार अन्तराल में अस्पताल में ही मौत हो गई। पीड़िता ने थानाध्यक्ष पर दुष्कर्मी आसिफ से 10 लाख रूपये रिश्वत लेकर केस में फाइनल रिपोर्ट लगाए जाने का आरोप भी लगाया था। पीड़िता की मौत से पुलिस विभाग में सनसनी फैल गई। पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डे ने तत्काल प्रभाव से SHO को निलम्बित कर उल्लिखित प्रकरण में जाँच के आदेश दिये हैं और उनके स्थान पर नये थानाध्यक्ष की नियुक्ति भी कर दी है।






