A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

राजस्व संबंधी प्रकरणों के निराकरण के लिए कोर्ट कैंप का आयोजन शुरू

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। कलेक्टर के निर्देश पर जन सुविधा एवं लोकहित को दृष्टिगत रखते हुए समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को कोर्ट कैंप/न्यायालय एवं शिविरो का आयोजन शुरू हुआ। उक्त आयोजित शिविरों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अभिलेख दुरुस्ती के प्रकरणों का निराकरण करेंगे।प्राप्त समस्याओं का तहसीलदार, नायब तहसीलदार राजस्व प्रकरणों में सुनवाई कर निराकरण करेंगें एवं राजस्व एवं बैंकों की वसूली करेगें। तालाबों एवं चरनोई भूमि का सीमांकन व अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करेंगे। कलेक्टर.के निर्देश पर जिले की रहली, देवरी, बीना सहित अन्य विकासखंडों में शिविरों का आयोजन किया गया और शिविर में आए ग्रामवासियों के राजस्व सहित अन्य समस्याओं का निराकरण किया गया। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदन को दर्ज करावे। निराकरण की जानकारी गूगल शीट में भेजी जावे।

Back to top button
error: Content is protected !!