छतरपुर,महिला एवं बाल विकास विभाग के “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” जागरूकता कार्यक्रम में साइबर टीम द्वारा शिक्षकों एवं छात्रावास अधीक्षकों को बताए गए साइबर जागरूकता टिप्स* *₹50000 वित्तीय धोखाधड़ी संबंधी आवेदन पर साइबर पुलिस द्वारा कार्यवाही कर आवेदिका के खाते में करवाए गए वापस* छतरपुर पुलिस द्वारा निरंतर महिला सुरक्षा, यातायात जागरूकता, एवं साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आज कैपिटल होटल में *महिला एवं बाल विकास विभाग के “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ”* जागरूकता कार्यक्रम में साइबर सेल छतरपुर से प्रभारी किशोर पटेल एवं साइबर टीम द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से उपस्थित विभिन्न विद्यालयों से शिक्षकों एवं छात्रावास अधीक्षकों को संस्था में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की जागरूकता हेतु साइबर जागरूकता टिप्स बताए गए। प्रशिक्षण में लगभग 50 शिक्षको ने सायबर जागरूकता संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त किया। सायबर अपराध जैसे– ऑनलाईन गिरफ्तारी,ऑनलाईन वित्तीय धोखाधडी , हैकिंग , फर्जी कॉल , ब्लैकमेलिंग, फिसिंग, सोशल नेटवंकिग साईटो पर अफवाह फैलना , डिजिटल अरेस्टिंग आदि जैसे सायबर अपराधो से क्या करे , क्या न करे जैसे उपाय बताये गये। छतरपुर साइबर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, *माह अगस्त के एक महिला के ₹50000 के वित्तीय धोखाधड़ी संबंधी आवेदन पर कार्यवाही कर अवेदिका के खाते में सम्पूर्ण राशि ₹50000 सुरक्षित वापस करवाए गए।* उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक किशोर पटेल, प्रधान आरक्षक किशोर कुमार, आरक्षक धर्मराज, विजय, राजीव, मयंक की भूमिका रही।
कार्य में लापरवाही पर कलेक्टर का सख्त रुख,सहायक ग्रेड-3 निलंबित
09/07/2026
शहीद बबलू सिंह( सिनसिनी) की सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
09/07/2026
यह शो हाउसफुल है…’: मेलबर्न में गदगद हुए पीएम मोदी
09/07/2026
10 जुलाई को बस्ती आएंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
09/07/2026
मुख्यमंत्री ने माँ विंध्यवासिनी का किया दर्शन-पूजन, अधिकारियों संग की बैठक, बच्चों को बांटी चॉकलेट
09/07/2026
बुधवार 08 जुलाई 2026 मीरजापुर मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां तेज, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की हुई ब्रीफिंग डीएम और एसपी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश, रूट और ड्यूटी प्वाइंटों पर सतर्कता बरतने पर दिया जोर
09/07/2026
भारी बरसात से हरिद्वार के कई इलाकों में घुसा पानी,सड़कें जलमग्न;स्थिति का जायजा ले रहे जिलाधिकारी
09/07/2026
देहरादून जिले में 3 इंस्पेक्टर व 30 सब इंस्पेक्टरों के तबादले;भरत सिंह रावत की जगह नवीन जोशी ऋषिकेश कोतवाली के एसएसआई
09/07/2026
डीग अतिरिक्त महानिदेशक का दौरा, पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ कांबले के नेतृत्व में नए कंप्यूटर का उद्घाटन
09/07/2026
शहीद बबलू सिंह सिनसिनी की सैन्य सम्मान के साथ अन्तिम विदाई
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!